चुनाव आयोग ने कहा- मतगणना चल रही है, वेबसाइट पर बाद में अपलोड किए जाएंगे

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (21:40 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में मतगणना सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन इसकी वेबसाइट पर रुझान और नतीजों को प्रदर्शित करने में थोड़ा विलंब हुआ, क्योंकि सर्वर ओवरलोड था। आयोग के अधिकारियों ने नतीजों के मंद गति से अपलोड किए जाने से प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की।

ALSO READ: प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार की भूमिका से हट जाएंगे, निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना
 
उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि सर्वर पर बहुत ज्यादा लोड था, लेकिन मतगणना चल रही थी। चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने बताया कि मतगणना सुचारु से चल रही है और सर्वर का लोड मतणना को प्रभावित नहीं कर सकता।

ALSO READ: Election Result 2021 : चुनावी जीत और जश्न के माहौल पर चुनाव आयोग सख्त, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

जैन ने कहा कि मतगणना चल रही है और वेबसाइट को बाद में अपडेट किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार फिर साबित हुआ कि ईवीएम 'टैम्पर प्रूफ' हैं। जैन ने बताया कि अधिकारियों की तरफ से नतीजों को लेकर कमियां होने की कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन ईवीएम को लेकर कुछ बड़ा मसला नहीं हुआ। आयोग के अधिकारियों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में हुई कथित 'शरारत' पर अदालत जाने की योजना बना रही हैं।
 
बाद में सूत्रों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से चुनाव से पहले और बाद में लिखे गए कुछ पत्रों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नतीजों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि ईवीएम हमेशा की तरह विश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को राजनीतिक लड़ाई में नहीं घसीटना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

अगला लेख