त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की 180 विधानसभा सीटों पर चुनाव फरवरी में

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (15:05 IST)
नई दिल्ली। फरवरी माह में तीन राज्यों- त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की 180 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 2 मार्च को होगी।  
 
मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तीनों राज्यों में 9000 से ज्यादा मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीनों ही राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। आयोग के मुताबिक तीनों राज्यों में 2 लाख 23 हजार से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं। 
 
नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है, वहीं मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।
 
त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (भाजपा से संगठन) सत्ता में है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की सरकार है। एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है, जिसे राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता हासिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

भारत के वो 13 शहर जहां आपका दम घुट जाएगा, कैपिटल में दिल्‍ली सबसे जहरीला, 2024 की इस रिपोर्ट में खुलासा

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

अगला लेख