Dharma Sangrah

चुनावी बॉण्ड से 2018-19 में भाजपा को 1,450 व कांग्रेस को 383 करोड़ रुपए मिले

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (22:00 IST)
नई दिल्ली। चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार 2018-19 में भाजपा को चंदे में 2,410 करोड़ रुपए मिले जिसमें 1,450 करोड़ रुपए चुनावी बॉण्ड के जरिए आए।
 
कांग्रेस को चंदे में 918.03 करोड़ रुपए मिले जिनमें 383.26 इस बॉण्ड के जरिए आए। इस बॉण्ड को भारतीय स्टेट बैंक की चुनिंदा शाखाओं से खरीदा जा सकता है और किसी भी राजनीतिक दल को चंदे में दिया जा सकता है।
 
बुधवार को जारी एडीआर के एक विश्लेषण के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 6 राष्ट्रीय दलों में से केवल भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने ही चुनावी बॉण्ड के माध्यम से कुल 1,931.43 करोड़ रुपए की आय होने की घोषणा की है।
 
इसमें कहा गया है कि चुनावी बॉण्ड के माध्यम से भाजपा को 1,450.89 करोड़ रुपए मिले जबकि कांग्रेस को 383.26 करोड़ रुपए और तृणमूल को 97.28 करोड़ रुपए मिले। तृणमूल ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 192.65 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की जबकि माकपा ने 100.96 करोड़ रुपए और बसपा ने 69.79 करोड़ रुपए की आय की घोषणा की।
 
भाजपा की आय 2017-18 में 1,027.34 करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 2,410.08 करोड़ रुपए हो गई वहीं कांग्रेस की आय 199.15 करोड़ से बढ़कर 918.03 करोड़ रुपए हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव या प्रचार पर क्रमशः 792.39 करोड़ रुपए और 308.96 करोड़ रुपए खर्च किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

अगला लेख