लोकसभा में पास हुआ Electoral Reforms Bill, ‍जानिए क्या होगा आप पर असर...

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (12:50 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सोमवार को लोकसभा में चुनाव सुधार बिल (Electoral Reforms Bill) को पेश किया। विपक्ष के हंगामें के बीच सदन ने बिल पास कर दिया। तृणमूल कांग्रेस ने भी सदन में बिल का समर्थन किया।
 
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि इस बिल के पास होने के बाद चुनावों में धांधली रुकेगी। बिल पेश करते सरकार ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने की वकालत की। हालांकि विपक्ष ने इसे निजता का उल्लंघन करार दिया।
 
5 राज्यों के चुनाव से ठीक पहले पेश हुए बिल को अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा से पास होने के बाद बिल राष्‍ट्रपति के पेश मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।
 
बिल के जरिए जन प्रतिनिधि कानून 1950 और जन प्रतिनिधि कानून 1951 में बदलाव किया जाएगा। इसे चुनाव सुधारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
 
बिल से क्या बदलेगा : नया कानून बनने के बाद चुनावों में धांधली रोकने में मदद मिलेगी। कानून बनने के बाद लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए हर तीन महीने पर एक बार मौका मिलेगा। नए कानून के तहत महिला सैन्यकर्मी के पति को भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान का अधिकार मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Aadhaar Authentication लेनदेन, मई में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

अगला लेख