Hanuman Chalisa

देश में 3 साल में सभी बिजली मीटर होंगे स्मार्ट प्रीपेड

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:30 IST)
नई दिल्ली। बिजली मंत्रालय ने देश में 1 अप्रैल 2019 से अगले 3 साल में सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में तब्दील करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में यह कहा। इसमें कहा गया है कि इससे पारेषण और वितरण नुकसान में कमी, वितरण कंपनियों की बेहतर स्थिति, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहन, बिल भुगतान में सुगमता तथा कागजी बिल जारी करने की व्यवस्था समाप्त होने के साथ बिजली क्षेत्र में एक क्रांति आएगी।
 
 
बयान में कहा गया है कि स्मार्ट मीटर गरीबों के हित में है, क्योंकि ग्राहकों को पूरे महीने का बिल एक बार में देने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाए वे अपनी जरूरतों के अनुसार बिल का भुगतान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बड़े पैमाने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विनिर्माण से युवाओं के लिए रोजगार भी सृजित होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकारों ने सभी के लिए बिजली दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं और अपने ग्राहकों को सातों दिन 24 घंटे बिजली देने पर सहमति जताई थी। इसके तहत वितरण लाइसेंस में 1 अप्रैल 2019 या उससे पहले से ग्राहकों को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान होगा। हालांकि उपयुक्त प्राधिकरण अपरिहार्य कारणों के आधार पर लिखित में इस समयावधि में विस्तार दे सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

अगला लेख