क्या कम हो जाएगी भारत की आबादी, मस्क को सता रही है किस बात की चिंता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (16:05 IST)
elon musk on india and china population : एलन मस्क ने 2100 तक भारत और चीन की जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताई है। उन्होंने मस्क के एक्स हैंडल से एक ग्राफ की तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें दुनिया के प्रमुख देशों की जनसंख्या में संभावित परिवर्तन दिखाया गया है। मस्क ने इसे मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
 
अनुमान के मुताबिक, 2100 तक भारत की जनसंख्या घटकर 1.1 बिलियन (110 करोड़) से कुछ कम हो जाएगी। यह लगभग 400 मिलियन (40 करोड़) की कमी को दर्शाता है। वर्तमान में विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद, भारत की जनसंख्या में यह गिरावट चिंताजनक हो सकती है। इसी तरह 2100 तक चीन की जनसंख्या 731.9 मिलियन (73.19 करोड़) तक पहुंच सकती है। इससे जनसंख्या में बड़ी गिरावट का संकेत मिलता है। 
 
मस्क द्वारा शेयर किए गए ग्राफ के अनुसार, सदी के अंत तक, नाइजीरिया की जनसंख्या 790.1 मिलियन होने का अनुमान है, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। अमेरिका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश होगा। भारत और चीन के साथ ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की आबादी में भी कमी आएगी। 
 
 
क्यों घट सकती है जनसंख्या : किसी भी देश की जनसंख्या में कमी कई कारणों से हो सकती है। इसमें प्रजनन दर में कमी, ज्यादा मौते, बुजुर्गों की बढ़ती आबादी प्रमुख है। भारत और चीन में भी जनसंख्या में कमी के ये प्रमुख कारण हो सकते हैं।  
 
कम प्रजनन दर: कई दशकों से जनसंख्या वृद्धि को धीमा करने के लिए परिवार नियोजन की नीतियां बनाई गई हैं। भारत और चीन दोनों ही देशों में इस तरह की नीतियां बनाई गई है। इससे जनसंख्या वृद्धि धीमी हो रही है।
मृत्यु दर में वृद्धि: कोविड महामारी के दौरान ज्यादातर देशों में जन्म दर कम हुई और मृत्यु दर बढ़ी। इस वजह से जनसंख्या में गिरावट आई। बाढ़, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भी जनसंख्‍या भें मी कमी आ सकी है। 
वृद्ध जनसंख्या: जिन राज्यों में प्रजनन दर कम है, वहां की आबादी तेजी से वृद्ध हो रही है। चीन के साथ ही भारत में भी वृद्ध जनसंख्या का हिस्सा बढ़ रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का जवाबी हमला, कतर में 6 मिसाइलें दागीं, अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना

Air India Plane Crash : 259 पीड़ितों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 256 शव, 6 की हुई चेहरे से पहचान

Israel Iran War : ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर दागी मिसाइलें, कहा- ये हमारा बदला

शेख हसीना की भतीजी ने बांग्लादेश सरकार पर लगाया यह आरोप

भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल गांधी

अगला लेख