Biodata Maker

अगरतला में कोहरे का कहर, गुवाहाटी में अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (09:41 IST)
अगरतला/गुवाहाटी। घने कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान बुधवार रात अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका। विमान को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया जहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
 
शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था और अगले दिन पूर्वोत्तर राज्य में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। त्रिपुरा में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंकर देबनाथ के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात करीब 10 बजे एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण विमान नहीं उतर सका। उन्होंने कहा कि एमबीबी हवाई अड्डे के लिए नियत विमान गुवाहाटी में उतरा।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा कि शाह उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर और दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम अनुमंडल से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे अगरतला पहुंचेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

अगला लेख