शामली से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, सर्द हवाओं के बीच सड़क पर उमड़ी भीड़

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (09:06 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को भोर होते ही उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पहुंच गए। शामली के एलम से उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जो कांधला कास्बा होते हुए कैराना की तरफ कूच कर गई है। सर्द हवाओं के आगे कांग्रेस का जोश-खरोश देखने लायक था, सुबह से ही सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और कांग्रेस समर्थक उतर आए थे। 
 
जगह-जगह राहुल का स्वागत करने के लिए लोग फूल लेकर खड़े दिखाई दिए। गाड़ी से उतरने के बाद राहुल गांधी हाथ हिलाते हुए लोगों को अभिवादन करते हुए कांधला की तरफ रवाना हो गए। राहुल गांधी किसानों और राष्ट्रीय लोकदल के गढ़ में यात्रा पर है, ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल के समर्थक भी उनके स्वागत को आतुर दिखाई दिए।
 
सड़कों पर अलग ही नजारा नजर आ रहा है, रालोद किसान एकता और मजदूर एकता जिंदाबाद, भाईचारा जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, जयंत चौधरी जिंदाबाद और चौधरी चरण सिंह अमर रहें कि गूंज सड़कों पर सुनाई दे रही है। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि नफरत की दीवार तोड़कर राहुल लोगों के दिलों तक पहुंच रहे है।
 
हालांकि चौधरी जयंत सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को शुभकामनाएं दी है और यात्रा में सीधेतौर पर शामिल न होने की बात भी कही है। राजनीतिक गलियारों में सड़कों पर रालोद नेताओं का राहुल का स्वागत करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख