Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2023 (01:27 IST)
Emergency landing of Indigo plane : दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार को 108 यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहे एक विमान को तकनीकी खामी के चलते आपात स्थिति में उतार लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने एक बयान में कहा, दिल्ली से देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2134 तकनीकी खराबी के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित कर लैंडिंग का अनुरोध किया।

बयान में कहा गया है, विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार लिया गया और आवश्यक रखरखाव के बाद उससे फिर से इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो के अधिकारियों ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि इंजन में खराबी के कारण आपात लैंडिंग हुई।

उन्होंने कहा, आपातकालीन लैंडिंग किसी आग या इंजन की खराबी के कारण नहीं हुई थी। यह एक तकनीकी समस्या के कारण हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि विमान को पहले दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल दो से उड़ान भरनी थी लेकिन यह दोपहर दो बजकर 36 मिनट पर रवाना हुआ।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से देहरादून जाने वाले इंडिगो के विमान में 108 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि बाद में तकनीकी खराबी के कारण विमान को आपात स्थिति में दिल्ली हवाईअड्डे पर उतारा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख