भारत में कर्मचारियों का वेतन 9.5 फीसदी बढ़ेगा, सर्वेक्षण में जताया अनुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (17:57 IST)
Employees' salaries in India are expected to increase by 9.5 percent​ : भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। यह 2023 की वास्तविक वेतनवृद्धि 9.7 प्रतिशत से थोड़ा कम है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। सर्वेक्षण में करीब 45 उद्योगों की 1414 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
 
वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी के वार्षिक वेतनवृद्धि व कारोबार सर्वेक्षण 2023-24 भारत के अनुसार, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में उच्च वेतनवृद्धि के बाद भारत में वेतन वृद्धि एक अंक यानी 10 प्रतिशत से कम पर स्थिर हो गई है। सर्वेक्षण में करीब 45 उद्योगों की 1414 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
 
भारत में एऑन में प्रतिभा समाधान के साझेदार एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रूपांक चौधरी ने कहा, भारत के संगठित क्षेत्र में वेतन में अनुमानित वृद्धि उभरते आर्थिक परिदृश्य के सामने एक रणनीतिक समायोजन का संकेत देती है। उन्होंने कहा,  बुनियादी ढांचे और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों की वृद्धि मजबूत है। यह कुछ क्षेत्रों में लक्षित निवेश की आवश्यकता का संकेत देता है।
 
भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक वेतनवृद्धि भारत में जारी है। इसके बाद बांग्लादेश और इंडोनेशिया में 2024 में क्रमश: 7.3 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत औसत वेतन वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में पता चला कि नौकरी छोड़ने की दर 2022 के 21.4 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 18.7 प्रतिशत हो गई।
 
वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और जीवन विज्ञान में सबसे अधिक वेतनवृद्धि की पेशकश की संभावना है, जबकि खुदरा तथा प्रौद्योगिकी परामर्श व सेवाओं में सबसे कम वेतन वृद्धि का अनुमान है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख