मोदी राज में नौकरियों की बहार, 2.83 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (17:43 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में वीजा नीतियों में बदलाव और देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले साल तक केंद्र सरकार में करीब 2.83 लाख नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पिछले हफ्ते पेश 2017-18 के आम बजट में यह अनुमान जताया गया है।
बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है,जो 2016 की 32.84 लाख संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है।
 
गृह मंत्रालय 2018 में अपने कर्मचारियों की संख्या 6,076 बढ़ाकर 24,778 करेगा। अगले साल तक पुलिस विभागों में करीब 1.06 लाख भर्तियां की जाएंगी ताकि इनकी संख्या को बढ़ाकर 11,13,689 तक पहुंचाया जा सके। 2016 के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के तहत विभिन्न पुलिस विभागों में कुल कर्मचारी संख्या 10,07,366 है।
 
दस्तावेज के अनुसार विदेश मंत्रालय भी अपने कार्यबल में 2109 लोगों की बढ़ोतरी कर सकता है। वर्ष 2016 के आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या अभी 9,294 है। इसी प्रकार केंद्र सरकार के नए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में भी 2,027 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। 2016 में यह संख्या मात्र 53 थी।
 
इस संबंध में संपर्क किए जाने पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने आज कहा कि अतिरिक्त कार्यबल से अधिक जन-केन्द्रित सरकार बनाने में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार का जोर रोजगार के बजाय युवाओं को अधिक रोजगारपरक बनाने पर है। इसलिए कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया है। यह अधिक युवाओं को उद्यमी बनाएगा और बदलती जरूरतों के हिसाब से उन्हें नौकरी के लिए तैयार करेगा।’ दस्तावेज के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय, डाक विभाग, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई विभागों में नौकरियों का सृजन होगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम है उत्तराखंड

West Bengal : मुर्शिदाबाद में डंपर से भिड़ा वाहन, 4 लोगों की मौत, 18 घायल

Air India विमान को बम की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली आ रहे प्‍लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग

योग का रिकॉर्ड बनाने के लिए आंध्रप्रदेश के लोगों को PM मोदी ने दी बधाई

Iran-Israel War : अमेरिकी हमले पर क्‍या बोले असदुद्दीन ओवैसी, ट्रंप को लेकर पाकिस्‍तान का भी उड़ाया मजाक

अगला लेख