Hanuman Chalisa

मोदी जी काम की बात कब करेंगे : अखिलेश यादव

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (16:47 IST)
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा के 'काम बोलता है' के नारे को पंचर करने के लिए 'काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं' का तीर चलाया तो जवाब में अखिलेश ने उनके 'मन की बात' कार्यक्रम की ओर इशारा करते हुए उनसे काम की बात करने को कहा।
 
अखिलेश ने एक चुनावी सभा में कहा कि वह (मोदी) कहते हैं कि सपा ने तमाम कारनामे किए। वह टीवी और रेडियो पर मन की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे काम की बात कब करेंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अखिलेश पर यह कहते हुए प्रहार किया था, 'अखिलेश जी कहते है कि काम बोलता है जबकि जबकि बच्चा बच्चा जानता है कि आपके कारनामे बोल रहे हैं।'
 
कुछ वषरे पहले बदायूं में दो चचेरी बहनों के साथ हुए कथित बलात्कार काण्ड की ओर इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा कि सभी दलों के नेता वहां जा पहुंचे और इतना शोर मचा कि मामला सयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गया मगर सीबीआई ने जांच के बाद प्रदेश सरकार को क्लीनचिट दे दी और सरकार को बदनाम करने का खुलासा हो गया।
 
अखिलेश ने यह भी कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आने वालों का पतन शुरू हो गया है। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद 2019 (लोकसभा चुनाव) में उनका सफाया हो जायेगा। उन्हें (भाजपा) बताना चाहिए कि लोगों के लिए क्या काम किया।
 
पहले चरण की जिन 73 सीटो के लिए शनिवार को मतदान हुआ उनमें सपा के सबसे आगे होने का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि आने वाले चरणों में भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है और सपा को पुन: बहुमत मिलने वाला है।
 
उन्होने कहा कि हम अकेले अपने दम पर बहुमत ला सकते थे मगर कांगेस से गठबंधन इसलिए किया कि हम आराम से 300 से भी अधिक सीटे जीत लाएं। (भाषा) 

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य

अगला लेख