दिल्ली पुलिस का फिल्मी अंदाज में एनकांउटर, 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (16:31 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 2 ऐसे बदमाशों का एनकाउंटर किया है जिन्होंने एक परिवार को बंधक बना लिया था। गुरुवार देर रात के एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस ने अरबाज और सब्बू नाम के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सीलमपुर में 2 बदमाशों के एक घर के पहले फ्लोर पर रुके होने की जानकारी मिली थी, इस पर पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे।

ALSO READ: सीआईएससीई शनिवार को घोषित करेगा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम
 
ये बदमाश पुलिस को देख दूसरे घर की तरफ भागे और छत से कूदकर दूसरे घर में घुस गए और उस घर के मालिक और परिवार को बंधक बना लिया था। काफी देर के बाद मौका मिलने पर घर के मालिक ने पुलिस से अपने परिवार और खुद को बचाने की अपील की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल हुए। बदमाशों ने पुलिस पर 3 राउंड गोली चलाई थी।

ALSO READ: गुजरात में स्पर्म देने के एक दिन बाद कोरोना मरीज की मौत, पत्नी ने अदालत में दायर की थी याचिका
 
दोनों बदमाशों के घायल होने पर पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उन्हें उपचार के लिए पास के जगप्रवेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353, 342, 452, 307, 34 तथा आर्म्स एक्ट 25और 27 के तहत जाफरबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख