Hanuman Chalisa

चीन के कोविड-19 टीके से बुजुर्गों को सुरक्षा मिलने की संभावना कम

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (15:40 IST)
मुख्‍य बिंदु
बुडापेस्ट। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि सिनोफार्म के टीका से बुजुर्गों को कोविड-19 से सुरक्षा मिलने की कम संभावना है जिससे कई देशों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है जिन्होंने अपने यहां बुजुर्गों को चीन की कंपनी का टीका लगवाया है।

ALSO READ: पाकिस्तान में सामने आए 1425 नए कोरोना मामले, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार
 
हंगरी में 450 लोगों के रक्त नमूनों पर किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि 50 वर्ष से कम उम्र के 90 फीसदी लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हुआ, लेकिन उम्र के साथ प्रतिशत में कमी आई और 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 50 फीसदी लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं बनी। यह सर्वेक्षण सिनोफार्म की दूसरी खुराक लगवाने के कम से कम 2 हफ्ते बाद किया गया।

ALSO READ: कोरोना वायरस के बीच नोरोवायरस ने दी दस्‍तक, ठंडे मौसम में रहता है अधिक खतरा
 
हंगरी के 2 शोधकर्ताओं ने अध्ययन को इस हफ्ते ऑनलाइन पोस्ट किया लेकिन दूसरे वैज्ञानिकों ने अभी तक इसकी समीक्षा नहीं की है। 3 बाहरी विशेषज्ञों का कहना है कि सिनोफार्म के बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स द्वारा विकसित टीके के अध्ययन के तौर-तरीकों पर उन्हें आपत्ति नहीं है।
 
हांगकांग विश्वविद्यालय के विषाणु विज्ञानी जिन डोंग यान ने कहा कि यह काफी चिंता की बात है कि जिन बुजर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं बन रही है। यान अध्ययन से जुड़े हुए नहीं हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अध्ययन पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह केवल सरकारों या बड़े शोध संस्थानों के अध्ययनों पर प्रतिक्रिया देगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: टेलीग्राम को बड़ा झटका, नहीं हटा अस्थाई बैन

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

अगला लेख