Dharma Sangrah

4 माह बाद फिर शुरू हुई प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, 30 रुपए रहेगी दर

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (15:01 IST)
प्रमुख बिंदु
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 का प्रकोप घटने के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर करीब 4 महीने बाद प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री फिर शुरू कर दी है। यह मंडल मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में फैला है।
 
रतलाम मंडल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मार्च में कोविड-19 के भारी प्रकोप के कारण मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रोक दी गई थी जिसे वैश्विक महामारी के मामले कम होने पर फिर शुरू कर दिया गया है।

ALSO READ: राज्यवर्धन बोले, राहुल को लगता है कि उनका फोन टैप हुआ है तो वे उसे जांच एजेंसियों को सौंपें
 
उन्होंने बताया कि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, चित्तौड़गढ़, दाहोद, देवास, नागदा, नीमच और मंदसौर के रेलवे स्टेशनों पर प्रत्येक प्लेटफॉर्म टिकट की दर 30 रुपए तय की गई है जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों पर एक टिकट 10 रुपए की है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 का कहर कम होने के चलते रतलाम मंडल में यात्री ट्रेनों का परिचालन तेजी से बहाल हो रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख