J&K के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, एक सैनिक घायल

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (23:32 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि फंसे हुए आतंकवादियों को जल्दी ही मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को वहां से हटाने के लिए अभियान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख