प्रयागराज में 10 जनवरी को खोला जाएगा अक्षयवट का प्रवेश द्वार

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2019 (16:57 IST)
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में अक्षयवट का प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए दस जनवरी से खोल दिया जाएगा। कुंभ में अक्षयवट दर्शन के बिना श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान और पूजा-पाठ अधूरा माना जाता है।


कुम्भ में इस बार सभी श्रद्धालु अक्षयवट का दर्शन व पूजन कर सकेंगे। कई दशकों से यह अक्षयवट किले में सेना की सुरक्षा में था जिसे कुम्भ मेले में आम जनता के लिए दस जनवरी को खोल दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अक्षयवट का मुख्य प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दस जनवरी को इसे खोल दिया जाएगा।

आम जनता के लिए अक्षयवट के दर्शन के लिए इस बार 18 फिट ऊंचा द्वार और रास्ता बनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कल्पांत या प्रलय में जब समस्त पृथ्वी जल में डूब गई थी तो उस समय भी वट का एक वृक्ष बच गया था। जिसे आज अक्षयवट नाम से जाना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षयवट का वृक्ष सृष्टि का परिचायक है। पद्म पुराण में अक्षयवट को तीर्थराज प्रयाग का छत्र कहा गया है। अक्षयवट की पत्तिया व शाखाएं दूर दूर तक फैली हैं। अक्षयवट को ब्रहमा, विष्णु तथा शिव का रूप कहा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में 1 लाख मतदाता 'लापता', चुनाव आयोग के SIR में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार

AI हादसे के बाद भयानक गड़बड़ी, जान गंवाने वाले UK शख्स के परिवार को मिला गलत शव, क्या बोली केंद्र सरकार

असम में 2041 तक हिन्दुओं के बराबर हो जाएगी मुस्लिम आबादी, मुख्‍यमंत्री हिमंत की चिंता

Gold : चांदी 1.18 लाख रुपए के नए रिकॉर्ड पर, 1000 रुपए महंगा हुआ सोना

अगला लेख