Biodata Maker

Satellite EOS-03 भारत का निगहबान, आपदाओं और दुश्मन पर रखेगा पैनी नजर...

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (06:05 IST)
सैटेलाइट ईओएस-03 (EOS-03) उपग्रह के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा तो यह होगा कि भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़ और चक्रवात जैसी आपदाओं की रियल टाइम तस्वीरें मिलेंगी।
 
केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्रसिंह ने हाल ही में संसद में कहा था कि यह जीएसएलवी उड़ान उपग्रह एक दिन में पूरे देश की 4-5 बार तस्वीर लेगा। यह मौसम और पर्यावरण परिवर्तन से संबंधित प्रमुख डेटा भेजेगा। यह प्रमुख पर्यावरणीय और मौसम परिवर्तनों से गुजरता है।
 
उपग्रहों द्वारा भेजी गई इन तस्वीरों के आधार भारत प्राकृतिक आपदाओं और अन्य किसी प्रकार की आपदाओं की निगरानी कर सकेगा और इस दिशा में त्वरित कार्रवाई भी कर सकेगा। साथ ही देश को आपदाओं से निपटने में भी मदद मिलेगी। 
 
उपग्रह द्वारा भेजी गई सूचनाओं के आधार पर इन विषयों से जुड़े मामलों में वैज्ञानिकों को शोध करने में भी ‍मदद मिलेगी। इसके सफल प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष में भारत का 'निगहबान' तैनात हो जाएगा। इस सैटेलाइट से सीमा पर दुश्मन की हर हरकत पर पैनी नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह, गांधी मैदान में दिग्गजों का जमावड़ा

झारखंड सरकार का एक साल, मोरहाबादी मैदान में 8514 युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

अगला लेख