shiv chalisa

15 प्रतिशत निवेश की मंजूरी दे सकते हैं ईपीएफओ न्यासी

Webdunia
रविवार, 14 मई 2017 (17:29 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अपने निवेश को 2017-18 में बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की अनुमति दे सकते हैं, जो कि फिलहाल निवेश योग्य जमाओं का 10 प्रतिशत है। 
 
ईटीएफ में किए जाने वाले निवेश की सीमा बढ़ाई गई तो ईपीएफओ मौजूदा वित्त वर्ष में इस मद में 15,000 करोड़ रुपए तक निवेश कर सकेगा, क्योंकि उसकी सालाना निवेश योग्य जमाएं लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि ईपीएफओ के शीर्ष निर्णायक निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में ईटीएफ निवेश बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने की उम्मीद है। श्रममंत्री बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता वाली सीबीटी की बैठक 12 अप्रैल 2017 को हुई थी जिसमें इस आशय के प्रस्ताव पर दत्तात्रेय की उपस्थिति में चर्चा हुई। हालांकि तब इस प्रस्ताव को सीबीटी ने टाल दिया, क्योंकि कुछ कर्मचारी प्रतिनिधियों ने इस आशय के कदम की वित्त ऑडिट व निवेश समिति (एफएआईसी) द्वारा पुष्टि करवाने पर जोर दिया। 
 
एफएआईसी की बैठक 19 मई को होनी है, जहां ईपीएफओ अपने निवेश के लिए निकासी नीति के साथ तैयार रहेगा ताकि ईटीएफ में निवेश की सीमा को सीबीटी की 27 मई को होने वाली बैठक में आसानी से बढ़ाया जा सके। 
 
उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ ने अगस्त 2015 में 5 प्रतिशत निवेश के साथ शेयर बाजार में कदम रखा था। पिछले साल इस सीमा को बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में 1 अप्रैल से 740 लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, कलेक्टर गाइडलाइन में बढोत्तरी को मंजूरी

मध्यप्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर नए नियम लागू, 3 महीने की खपत के आधार पर मिलेगी गैस

LIVE : दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

घुसपैठ को लेकर CM धामी की कड़ी चेतावनी, बोले- घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजे जाएंगे, धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ट्रंप बोले- 5 दिन नहीं होगा हमला, लेकिन इजराइल ने ऊर्जा ठिकानों पर कर दी स्ट्राइक! ईरान का कड़ा पलटवार

अगला लेख