EPFO ने जनवरी में जोड़े 17.89 लाख सदस्य, जानें कितनी है महिला सदस्‍यों की संख्‍या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 मार्च 2025 (19:06 IST)
Employees Provident Fund Organisation News : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं।
 
बृहस्पतिवार को जारी पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।
ALSO READ: क्या 9000 होगी EPFO पेंशन? 20 मई को देशभर में सड़कों पर उतरेंगे श्रमिक संगठन
इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकतर सदस्य युवा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 15.03 लाख सदस्य वापस आ गए।
ALSO READ: EPFO : ATM से पीएफ के पैसे निकालने पर आया बड़ा अपडेट, मनसुख मांडविया ने दी बड़ी जानकारी
बयान के मुताबिक, जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं। यह जनवरी, 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत की वृद्धि है। राज्यवर बात करें तो नए सदस्यों में इस महीने महाराष्ट्र की 22.77 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से सितंबर, 2017 से बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल आंकड़े जारी कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

1 अप्रैल से महंगाई का झटका, Kia और Hyundai की कारों के दामों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कंपनियां आखिर क्यों कर रही हैं बढ़ोतरी

विदेशों में मौत की सजा पाए भारतीयों की संख्या 49, शहजादी को फरवरी में हुई थी फांसी

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, संभल की अदालत ने जारी किया नोटिस

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

एमएफ हुसैन की पेंटिंग 118 करोड़ में हुई नीलाम, सबसे महंगी कृति का बना नया रिकॉर्ड

अगला लेख