Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब डबल हो सकती है आपकी पेंशन, 40 लाख लोगों को फायदा

Webdunia
मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (21:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के अंशधारकों की मासिक न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपए से दुगुना कर 2,000 रुपए करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है।


गंगवार ने नवगठित केंद्रीय न्यास बोर्ड की 223 बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेंशन दुगुना करने के संबंध में वित्त मंत्रालय को अंतिम फैसला लेना है।
 
ईपीएफओ के इस फैसले से ईपीएफ के 40 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। इसमें से 18 लाख लोगों को 1,000 रुपए की न्यूनतम मासिक पेंशन मिलती है जबकि 22 लाख लोगों की पेंशन 1,500 रुपए मासिक है।
 
बैठक में ईपीएफओ ने अपने कोष के प्रबंधन के लिए नियुक्त पांच फंड मैनेजरों और सलाहकार काउंसिल का कार्यकाल 31 मार्च 2019 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ईपीएफओ के जिला कार्यालयों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। इसके अनुसार, जिला कार्यालय अपने स्तर पर अंशधारकों का दायरा बढ़ा सकेंगे और देनदारी तथा क्षतिपूर्ति का आंकलन कर सकेंगे। दावों को स्वीकार कर उनका पंजीकरण कर सकेंगे। अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले नियोक्ताओं से लंबित भुगतान की वसूली भी जिला कार्यालयों को सौंपी जाएगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

अगला लेख