प्रत्येक भारतीय के सिर पर औसतन 54,000 रुपए के कर्ज का बोझ

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (15:11 IST)
नई दिल्ली। द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक 2015-16 में औसतन प्रत्येक भारतीय पर 53,756 रुपए का कर्ज है। साल 2009-10 में यह आंकड़ा 30,171, 2013-14 में 45,319 और 2014-15 में 49,270 रुपए था। इसके अलावा मार्च, 2016 में भारत पर कुल 32.2 लाख करोड़ रुपए के बाहरी कर्ज का बोझ था। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत पर बाहरी कर्ज का आकार इसकी कुल जीडीपी का आधा है।
विदित हो कि इस भारी भरकम बाहरी कर्ज पर सरकार को प्रतिवर्ष काफी बड़ी राशि ब्याज के तौर पर अदा करनी पड़ती है। वर्ष 2009-10 के दौरान सरकार ने 213,000 करोड़ रुपए की राशि ब्याज में चुकाई। इसी तरह से 2013-14 के दौरान चुकाए गए ब्याज की राशि 374,000 करोड़ रुपए थी। 2014-15 के दौरान यह राशि 402,000 करोड़ रुपए थी और वर्ष 15-16 के दौरान यह राशि 442,000 करोड़ रुपए है।
 
इसी संदर्भ में उल्लेखनीय है कि कुल जीडीपी के प्रतिशत की तुलना में भारत का बाहरी कर्ज का बोझ जीडीपी की केवल 50 फीसदी के करीब है। वहीं विश्व बैंक का कहना है कि अमेरिका का बाहरी कर्ज इसकी जीडीपी के 97 फीसदी के बराबर है और जापान का भार 202 फीसदी है। 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख