सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पीसी घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (23:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को नौ सदस्यीय लोकपाल नियुक्त किया। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पीसी घोष को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत के राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी जताई है।
 
कोविंद ने न्यायमूर्ति दिलीप बी. भोसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती, न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी को लोकपाल का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया है।
 
राष्ट्रपति ने दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामसुंदरम, महेन्द्र सिंह और डॉ. इन्द्रजीत गौतम को लोकपाल का गैर न्यायिक सदस्य नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां संबंधितों के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। न्यायमूर्ति पी सी घोष भारत के पहले लोकपाल होंगे।
 
न्यायमूर्ति घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किए जाने की अनुशंसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और प्रख्यात कानूनविद् मुकुल रोहतगी की सदस्यता वाली चयन समिति ने की थी।
 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था,  लेकिन वे बैठक में नहीं आए।
 
न्यायमूर्ति घोष की यह नियुक्ति उच्चतम न्यायालय की ओर से इसके लिए समय-सीमा निर्धारित कर दिए जाने के बाद की गई।
 
न्यायमूर्ति घोष ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की निकट सहयोगी शशिकला को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई थी।
 
न्यायमूर्ति घोष 27 मई 2017 को उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए थे। वे जून 2017 से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य हैं। उन्होंने 8 मार्च 2013 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। लोकपाल चयन के लिए समिति की ओर से सूचीबद्ध किए गए 10 नामों में न्यायमूर्ति घोष का नाम शामिल था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी दीवार बनकर खड़ा है, ट्रंप के टैरिफ पर लालकिले से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दिया मैसेज

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लालकिले की प्राचीर से 103 मिनट बोले PM मोदी, भाषण की 10 बड़ी बातें

दिवाली पर देशवासियों को PM मोदी देंगे बड़ा तोहफा, 15 अगस्त को ला‍लकिले से किया ऐलान

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की नींद उड़ाई, सिंधु जल समझौते पर भी मोदी ने कही बड़ी बात

अमित शाह के उम्मीदवार बालियान पर क्यों भारी पड़े भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी?

सभी देखें

नवीनतम

'लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता..,' सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- हरकतों से बाज आए कांग्रेस

CM डॉ. मोहन यादव ने कही मन की बात, बोले- हर कीमत पर करेंगे प्रदेश का विकास

PM मोदी ने भाषण में किया RSS का जिक्र तो विपक्ष ने साधा निशाना, कांग्रेस बोली- 75वें जन्मदिन से पहले खुश करने की हताश कोशिश

500 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं, किश्तवाड़ आपदा को लेकर फारुक अब्दुल्ला का दावा

गुजरात पुलिस के लिए रहस्य बने समुद्र तट पर बहकर आए 4 टैंक कंटेनर

अगला लेख