भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (11:28 IST)
दिल्ली-NCR में सोमवार की सुबह भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने तेज थे कि लोग डर कर अपने घरों से बाहर आए गए। दिल्ली-एनसीआर में आया ये भूकंप पिछले कई भूकंप से काफी अलग बताया जा रहा है। दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह है भूकंप के साथ एक तेज आवाज का आना। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले ज्यादातर लोगों ने सुबह-सुबह ठीक उस समय ये आवाज सुनी जब भूकंप के झटके पहली दफा महसूस किए गए। अब इस आवाज के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा करने के लिए भू-वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये आवाज बिल्कुल अलग सी आवाज थी। जिसे भूकंप के साथ-साथ पहले कभी नहीं सुना गया था।

बहुत तेज़ थे झटके, दहशत में लोगों ने सुनाई आपबीती : राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग तुंरत अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। लोगों के अनुसार भूकंप कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत ज्यादा थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। दिल्ली में आए भूकंप के कारण लोग डरे हुए हैं। उस पल को याद कर बस यही कहा रहे हैं कि ऐसे कभी महसूस नहीं किया। ये लोग आराम से अपने घरों में सो रहे थे। तभी अचानक से सोमवार सुबह 5:37 बजे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। ये झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगी और लोगों को अपने घरों से बाहर भागना पड़ा। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल बन गया। हर कोई बुरी तरह से डर गया। भूकंप के बाद लोगों में खौफ का माहौल हो गया। तुरंत ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इस भूकंप का सेंटर दिल्ली था और गहराई महज 5 किमी थी। हालांकि, अब तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि काफी तगड़ा झटका था। हमें ऐसा लगा जैसे ट्रेन चल रही हो। मतलब कुछ ऐसा लगा कि धरती फटने वाली है। इससे पहले ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। पूरी बिल्डिंग हिल गई।

दिल्‍ली में क्‍यों आया भूकंप: भूवैज्ञानिकों बताते हैं कि दिल्ली हिमालय के करीब स्थित है। हिमालय के करीब होने के कारण दिल्‍ली एक 'भूकंपीय क्षेत्र' माना जाता है। हिमालय भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से बना है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं। दिल्ली में कई भ्रंश रेखाएं (Fault Lines) हैं, जो पृथ्वी की सतह में दरारें हैं। जब इन भ्रंश रेखाओं के साथ तनाव जमा होता है, तो भूकंप आ सकता है। दिल्‍ली में आज आया भूकंप इन भ्रंश रेखाओं में आया तनाव ही हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली की मिट्टी रेतीली और जलोढ़ है, जो भूकंप के दौरान अस्थिर हो सकती है और इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कहा जाता है कि दिल्‍ली में यदि तेज भूकंप आया, तो भारी नुकसान हो सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात, शांति वार्ता की जगी उम्मीद

अगला लेख