एक्सप्लेनर: राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाना जरूरी या मजबूरी?

राहुल गांधी फिर से संभाल सकते है पार्टी की कमान

विकास सिंह
मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (18:00 IST)
देश की 136 साल पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने दावा किया हैं कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे। मीडिया से बात करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि नए साल में राहुल गांधी फिर कांग्रेस की कमान संभालंगें। वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष को लेकर शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं की मौजदूगी में राहुल गांधी ने फिर से पार्टी की कमान संभालने को लेकर हामी भर दी है।
ALSO READ: नजरिया: शरद पवार का UPA अध्यक्ष के लिए नाम आगे बढ़ाना सोनिया गांधी के खिलाफ एक षड़यंत्र
पिछले दिनों कांग्रेस के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी का इटली जाने का मुद्दा खूब सुर्खियों में रहा था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के विदेश जाने पर तंज कसा था। ऐसे में अगर राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जा रहा है तो उसके क्या मायने है और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना क्यों क्यों जरूरी है। इसको समझने के लिए 'वेबदुनिया' ने कांग्रेस मुख्यालय की सियासत पर चर्चित किताब 24,Akbar Road लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई से खास बातचीत की।

नेहरू-गांधी परिवार को बेहद करीबी से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद फिर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने पर साफ तौर पर कहते है कि आज यह सोचने और समझने का बात है कि  नेहरू-गांधी परिवार से नहीं आने वाला कांग्रेस अध्यक्ष,क्या कांग्रेस को वोट दिला सकता है,क्या ऐसा व्यक्ति नरेंद्र मोदी की काट बन सकता है,आज मतदाताओं में राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दो (धारा 370, राममंदिर, लवजिहाद) को लेकर जो आर्कषण पैदा हुआ या प्रभावित है वह क्या कांग्रेस को इसलिए वोट देने लगेगा कि कांग्रेस का अध्यक्ष नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य नहीं है। पहले हमें इस प्रश्न का जवाब हमें पहले खोजना चाहिए।  
 
रशीद किदवई आगे कहते हैं कि यह सच है कि आज कांग्रेस एक बुरे दौर से गुजर रही है,लेकिन एक विडंबना यह भी है कि जो नेहरू-गांधी परिवार के विरोधी भी हैं वह भी आज नेहरू परिवार की तरफ ही देख रहे हैं कि वह आगे की दिशा और दशा बताएं। पार्टी में विरोध के सुर उठाने वालों का भी मानना हैं कि वह नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए। ऐसे में आज विरोधी भी नेहरू-गांधी परिवार को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।

वहीं गांधी परिवार के अलावा किसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर रशीद किदवई कहते हैं कि ये बातें पूरी स्थिति को हास्यास्पद बना देता है कि जिसकी पार्टी पर पूरी कमान है वह क्यों छोड़ेगा और वह छोड़ेगा भी तब जब उसको चुनौती दी जाएगी लेकिन चुनौती देने वाले तो कह रहे हैं कि आप अपने (गांधी परिवार) विवेक से करें जो आपको अच्छा लगे और हम वह मानेंगे और यहीं वह पूरा विरोधाभास जिससे कांग्रेस का पूरा अध्याय पूरा भरा हुआ है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख