फेसबुक पर सबसे चर्चित सांसदों में मोदी, तेंदुलकर

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (23:16 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया नेटवर्क फेसबुक पर बीते साल सबसे लोकप्रिय संसद सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शामिल रहे। फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि यह रैंकिंग 2017 में कुल प्रतिक्रियाओं, शेयर व टिप्पणियों पर आधारित है।


इस सूची में अन्य प्रमुख नामों में आर के सिन्हा, अमित शाह, असदुद्दीन ओवैसी व भगवंत मान है। जहां तक निकायों का सवाल है तो पीएमओ इंडिया बीते साल फेसबुक पर चर्चित रहा। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आते हैं। मंत्रालयों में विदेश मंत्रालय शीर्ष पर रहा।

पीएमओ इंडिया के फेसबुक पेज से 1.374 करोड़ फॉलोअर जुड़े हैं तो राष्ट्रपति कोविंद के पेज से 48.8 लाख फॉलोअर हैं। फेसबुक ने बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय नेता रहे। वसुंधरा राजे दूसरे स्थान पर रही।

इस मंच पर राजनी​तिक दलों में लोकप्रियता के लिहाज से भाजपा पहले स्थान पर रही। उसके बाद आम आदमी पार्टी दूसरे व कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख