फेसबुक ने फिर कर दी बड़ी गलती, कश्मीर को बताया अलग देश, मांगी माफी

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (07:12 IST)
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को एक अलग देश बता दिया। इस पर विवाद बढ़ने के बाद फेसबुक ने अपनी गलती में सुधार करते हुए माफी मांग ली है। 
 
सोशल मीडिया की इस नामचीन कंपनी ने कहा, 'हमने गलती से अपने ब्लॉग पोस्ट में ‘कश्मीर’ को देशों और क्षेत्रों की सूची में शामिल कर लिया। ईरानी नेटवर्क के प्रभाव के चलते ऐसा हुआ।' 
 
फेसबुक ने कहा कि हालांकि इसके लिए जिम्मेदार लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी पर कंपनी ने इनका सिरा ईरान से ढूंढ निकाला है। 
 
उल्लेखनीय है कि फेसबुक के सायबर सिक्योरिटी पॉलिसी प्रमुख नैथनियल ग्लेचर ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कश्मीर भारत से अलग एक सत्ता है। हमने ऐसे हजारों फर्जी पेजों और अकाउंट को हटाया है, जो आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहे थे। इनमें 513 पेज, समूह और अकाउंट शामिल हैं जो मिस्त्र, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, इटली, कश्मीर, कजाकिस्तान और व्यापक स्तर पर मिडिल ईस्ट राष्ट्र और उत्तरी अफ्रीका से चलाए जा रहे थे। आपत्ति के बाद कश्मीर का नाम इस सूची से अलग किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Car Accident: हरदोई में कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

सस्ता हुआ खाद्य तेल, मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

अगला लेख