नकली दवा विवाद : BJP ने की दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज को बर्खास्त करने की मांग

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (23:08 IST)
Fake medicine controversy case : दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 'नकली' दवाओं की कथित आपूर्ति पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की सिफारिश के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को बर्खास्त करने की शनिवार को मांग की।
 
कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि यह गंभीर मामला है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
 
सचदेवा ने कहा, हमारे पास लैब और सतर्कता रिपोर्ट है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दी जा रही दवाओं के नमूने फेल हो गए हैं। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जांच तेजी से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि घटिया दवाओं का मुद्दा सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है क्योंकि इससे लोगों की जान को खतरा है।
 
उन्होंने कहा, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने इस मुद्दे पर गौर करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की। उन्होंने कहा, यह एक गंभीर समस्या है और इसकी जांच होनी चाहिए, सरकार को एक मेडिकल बोर्ड का गठन करना चाहिए ताकि अन्य दवाओं का भी परीक्षण किया जा सके और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा ‘घटिया’ दवाएं बांटने के इस प्रकरण ने केजरीवाल नीत सरकार के विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को विपश्यना से वापस आना चाहिए और इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।
 
केजरीवाल विपश्यना के लिए बुधवार को किसी अज्ञात स्थान पर चले गए। राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं की कथित खरीद और आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
 
राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे एक नोट में उपराज्यपाल ने उल्लेख किया है कि यह चिंताजनक है कि ये दवाएं लाखों मरीजों को दी जा रही हैं। कुमार को लिखे नोट में कहा गया है, मैंने फाइल का अध्ययन किया है। यह गहरी चिंता की बात है। मैं इस तथ्य से व्यथित हूं कि लाखों असहाय लोगों और रोगियों को ऐसी नकली दवाएं दी जा रही हैं जो गुणवत्ता मानक संबंधी परीक्षणों में विफल रही हैं।
 
उपराज्यपाल ने अपने नोट में कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य सेवा (डीएचएस) के तहत केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) द्वारा खरीदी गई ये दवाएं दिल्ली सरकार के अस्पतालों को आपूर्ति की गईं और हो सकता है कि इन्हें मोहल्ला क्लीनिक को भी आपूर्ति की गई हो। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में घटिया दवाओं की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। राज निवास के अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद, सरकारी अस्पतालों से नमूने एकत्र किए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल

अज्ञात रहस्‍यमयी जानवर के हमले में 6 लोगों की मौत, 15 घायल, CCTV में दिखी झलक, ग्रामीण दहशत में

अगला लेख