Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई राज्यों में नीचे आए पेट्रोल-डीजल के दाम

Advertiesment
Petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड .94 डॉलर घटकर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 0.35 डॉलर गिरकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।
 
देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे घटकर 105.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यहां डीजल 54 पैसे गिरकर 92.49 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश में भी ईंधन सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 30 पैसे की गिरावट के साथ 109.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.89 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 1 बच्चा घायल