AIIMS में भर्ती प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (22:23 IST)
Sharda Sinha passes away: प्रख्यात लोक गायिका (folk singer) शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आज मंगलवार रात निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अनेक व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
 
इससे पूर्व मिले समाचारों के अनुसार वे नई दिल्ली में वेंटिलेटर पर थीं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। यह जानकारी शारदा सिन्हा के पुत्र ने मंगलवार को दी थी। सिन्हा अपने प्रशंसकों के बीच 'कार्तिक मास इजोरिया' और 'कोयल बिन' जैसे लोकगीतों के साथ-साथ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- दो' के बॉलीवुड गीत 'तार बिजली' और फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'बाबुल' गीतों के लिए जानी जाती हैं।ALSO READ: AIIMS में भर्ती प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर, चिकित्सकों के सीधे संपर्क में हैं मोदी
 
सिन्हा (72) एक भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखती थीं। पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को उनके भोजपुरी, मैथिली और मगही लोकगीतों के लिए जाना जाता है। सिन्हा, मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य जटिलताओं के बाद वेंटिलेटर पर थीं।
 
लोकगायिका सिन्हा को पिछले महीने एम्स के कैंसर संस्थान, इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल (आईआरसीएच) की गहन देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया था। सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिंह ने पूर्व में कहा था कि उनकी मां अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं।ALSO READ: ISRO Chief सोमनाथ का बड़े उद्योग घरानों से अंतरिक्ष क्षेत्र में उतरने का आह्वान
 
एम्स-दिल्ली ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा को इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज करने वाले डॉक्टरों के सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
 
'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर थीं शारदाजी : 'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर एवं सुपौल में जन्मीं सिन्हा छठ पूजा एवं विवाह जैसे अवसरों पर गाए जाने वाले लोकगीतों के कारण अपने गृहराज्य और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में मशहूर रही हैं। सिन्हा के कुछ लोकप्रिय गीतों में हैं 'छठी मैया आई ना दुआरिया', 'कार्तिक मास इजोरिया', 'द्वार छेकाई', 'पटना से' और 'कोयल बिन'। सिन्हा ने इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी गाना गया है। इनमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर- टू' के 'तार बिजली', हम आपके हैं कौन' के 'बाबुल' और 'मैंने प्यार किया' के 'कहे तो से सजना' जैसे गाने शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ईसाई समाज के शीर्ष धर्मगुरु पोप जॉन पॉल का निधन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ेगी मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट और CJI पर की थी टिप्पणी

UP: चेकिंग के दौरान पुलिस के डंडा मारने से बाइक से गिरी महिला की डंपर से कुचलकर मौत

स्‍कीजोफ्रेनिया और संपत्‍ति विवाद, आखिर क्‍या है पूर्व DGP की हत्‍या का रहस्‍य?

संभल में कार और ट्रक की टक्कर में 2 बच्चों की मौत, 8 घायल

अगला लेख