मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का निधन, 69 वर्ष के थे बप्पी दा

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (08:05 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे जुहू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।

क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने कहा, 'लाहिड़ी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन उनकी सेहत मंगलवार को बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी। उनकी देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हो गई।'

27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्मे बप्पी लहरी का मूल नाम आलोकेश लहरी था। उनका रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनके पिता अपरेश लहरी बंगाली गायक थे, जबकि मां वनसरी लहरी संगीतकार और गायिका थी।

बॉलीवुड को रॉक और डिस्को से रू-ब-रू कराकर पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले बप्पी लाहिड़ी ने कई फिल्‍मों में काम किया था। उन्होंने 80 के दशक में बालीवुड को यादगार गानों की सौगात दे कर अपनी पहचान बनाई। 

उन्होंने 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिमी जिमी जिमी आजा आजा', 'पग घूंघरू' जैसे गानों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। बप्पी दा को सोने के गहने पहनने का शौक था। वे गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहनते थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख