किसानों ने बुलाया भारत बंद, क्या खुला रहेगा क्या बंद?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (08:22 IST)
Farmers Protest 2024 : आंदोलनकारी किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ में तीसरे दौर की वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने आज ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है। बंद शाम 4 बजे तक रहेगा।
 
क्या रहेगा बंद : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद का पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारत बंद का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा व ग्रामीण क्षेत्रों कार्य बंद रहेंगे।
 
बंद के दौरान सब्जियों व अन्य फसलों की सप्लाई व खरीद भी स्थगित रहेगी। बंद के समय के दौरान शहरों में भी दुकानें व संस्थान बंद रहने की बात कही जा रही है।
 
संगठन ने किसानों से कहा है कि वे आज खेतों में काम न करें या किसी भी खरीदारी के लिए बाजार न जाएं। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
 
किसान आंदोलन के चलते 2 ट्रेनें रद्द हुई है। कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने और परी चौक के रास्ते सिरसा से सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। 
 
किन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर : किसान संगठनों का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं, शादी और परीक्षा से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। भारत बंद के दौरान बैंक भी खुले रहेंगे।
 
दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग कर लिया है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली के सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे।
 
बंद के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश मेंरहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

अगला लेख