किसानों का लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन, 40 ट्रेनें हुईं रद्द

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (20:09 IST)
Protest of farmers in Shambhu: पंजाब और हरियाणा सीमा के पास शंभू में किसानों के शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पटरियों पर बैठे रहने की वजह से अंबाला-अमृतसर मार्ग रेल यातायात बाधित हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि किसान हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपने तीन साथियों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 40 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि 54 अन्य का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
ALSO READ: पंजाब-हरियाणा में किसानों का रेल रोको आंदोलन, साथियों की रिहाई की मांग, कई रेलगाड़ियां प्रभावित
किसानों को रिहा करने की मांग : ‍संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर के तले पटियाला जिले के शंभू में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा पुलिस द्वारा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार अपने तीन साथी किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को अंबाला-लुधियाना- अमृतसर मार्ग पर रेल पटरी पर बैठ गए थे।
ALSO READ: किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, सरकार को उनकी परवाह नहीं : शरद पवार
रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित : अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदर्शन के तीसरे दिन भी जारी रहने की वजह से अंबाला-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर कुछ मालगाड़ियों का भी परिचालन होता है।
 
अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक तीनों किसानों को रिहा नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
ALSO READ: Farmers Protest : हाईकोर्ट ने दिए किसान शुभकरण की मौत की न्यायिक जांच के आदेश
13 फरवरी से डटे हैं किसान : एसकेएम (गैर राजनीतिक) और केएमएम ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते किसानों से ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था। किसान सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने के बाद 13 फरवरी से ही पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू एवं खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

SP नेता के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला

कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द करने की मांग की

Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम निचले स्तर पर, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

संभल में उपद्रवियों ने जो ईंट पुलिसकर्मियों पर फेंकी, उनसे बना डाली चौकी, लिख दिया कृष्ण का उपदेश

अगला लेख