फिर किसान आंदोलन की आहट, 15 अगस्त पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जुलाई 2024 (19:17 IST)
Tractor march across country on 15th August: एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। किसान आगामी 15 अगस्त को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, किसान आंदोलन के दौरान जिम्मेदारी निभाने वाले 3 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के फैसले पर किसान भड़क गए हैं। किसानों ने इस फैसले को गलत बताया है। 
 
एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल किसान शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर अड़े हैं, लेकिन जैसे यह बॉर्डर खुलेगा किसान दिल्ली कूच की योजना बना रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी बॉर्डर को खोलने के निर्देश दिए हैं। ALSO READ: Farmer Protest : किसान आंदोलन में महिला किसानों ने संभाला मंच, रेल रोको प्रदर्शन में भी होंगी शामिल

क्या कहा पंढेर ने : किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने के लिए फिर से मार्च शुरू किया जाएगा। पूरे देश में 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी शंभू और खनौरी बॉर्डर को खोला जाएगा, किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। ALSO READ: मोदी सरकार का पहला फैसला, किसान सम्मान निधि की किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों को होगा फायदा
 
पंढेर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि 31 अगस्त को रैली की जाएगी। अत: सभी किसान बॉर्डर पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को UP संबल में और हरियाणा में महारैली होगी। 22 सितंबर को पीपली में बड़ी रैली करेंगे। किसान नेता पंढेर ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू की जमानत हो गई है। वह किसानों का कातिल है। हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। ALSO READ: मप्र में जमीन हड़पने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय में लोट लगाने लगा किसान (देखें वीडियो)
 
पुलिस अधिकारियों को सम्मान पर बवाल : सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हरियाणा सरकार उन पुलिस अधिकारियों का सम्मान करने जा रही है, जिन्होंने किसानों पर जुल्म किए। एक अन्य किसान नेता ने कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों पर गोलियां चलाई गईं। एक किसान शहीद हुआ, कुछ की आखों की रोशनी चली गई। सम्मान के लिए दो एसएसपी और एक आईजी को चुना गया है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि विरोध में हम भाजपा के पुतले जलाएंगे। हर जिले में मार्च निकालेंगे।

किसान मजदूर मोर्चा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सरकार गोली चलाने वालों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ा रही है ताकि आगे भी बिना कहे मेडल के लिए गोली चले। एक अन्य पोस्ट में मोर्चा ने कहा कि हर जुल्म याद रखा जाएगा। जनरल डायर के बाद BJP और RSS की पुलिस के जुल्मों को सदा याद रखा जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

जेल के कैदियों के आवेदन पत्र लिखने वाला बंदी कुलदीप बना 'लखपति'

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

बम और बातचीत साथ नहीं चल सकते, जम्मू में अमित शाह ने कहा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

सभी देखें

नवीनतम

14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बालाघाट के जंगल में हुई मुठभेड़

हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ सकती है AAP, सीट बंटवारे पर कांग्रेस से नहीं बन रही बात

Manipur : उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल

पर्यावरण मंत्री यादव बोले- कुछ नुकसान के बावजूद प्रोजेक्ट चीता सफल रहा

Agni-4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में होंगे चीन और पाकिस्‍तान

अगला लेख