shiv chalisa

धारा 370 हटाने से आजादी का रास्ता होगा साफ : फारूक अब्दुल्ला

Webdunia
सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (22:34 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से जम्मू कश्मीर की जनता के लिए आजादी का रास्ता साफ हो जाएगा और भाजपा को दिलों को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए, ना कि उन्हें तोड़ने की।

अब्दुल्ला का बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा ने सोमवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया और अनुच्छेद 370 समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है। भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 35ए को भी समाप्त करने का संकल्प लिया है, जो जम्मू कश्मीर के बाहर के लोगों को राज्य में संपत्ति खरीदने से रोकता है।

श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्ला ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, वे अनुच्छेद 370 समाप्त करने की बात करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह विलय भी नहीं रहेगा। अल्ला कसम, मुझे यह खुदा की इच्छा लगती है कि हमें उनसे आजादी मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 समाप्त हो जाता है तो कश्मीर में कोई राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला नहीं होगा।

उन्होंने कहा, उन्हें करने दीजिए, हम देख लेंगे। मैं देखूंगा कि यहां उनका झंडा फहराने के लिए कौन तैयार है। इसलिए ऐसा मत कीजिए जिससे हमारे दिल टूटें। दिल जोड़ने की कोशिश कीजिए, तोड़ने के लिए नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने कहा, जब आप कोई चुनावी रैली करते हैं तो जम्मू कश्मीर के लिए प्यार के कुछ शब्द बोलिए।

उन्होंने कहा, हां, हम मुस्लिम बहुसंख्यक राज्य हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। आप जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन इसे नहीं बदल सकते। आप सोचते हैं कि अनुच्छेद 35ए हटकार अपना अधिकार जमा लेंगे। क्या हम सोते रहेंगे? हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर निशाना साधा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख