मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनीं अनुकूल परिस्थितियां, एमपी-राजस्थान में लू की आशंका

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (08:25 IST)
नई दिल्ली। अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। हरियाणा और आसपास के इलाकों में सर्कुलेशन निचले स्तर पर बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Report : देश के ज्यादातर हिस्सों में इस मानसून होगी अधिक बरसात, IMD ने जारी की जानकारी
 
एक ट्रफ रेखा हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है। बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।Koo App
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। नगालैंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा और बाकी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मध्यप्रदेश के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर चल रही थी।

ALSO READ: भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम के 1-2 भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश संभव है।

 
मध्यप्रदेश और राजस्थान में लू की आशंका: शेष पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा कोंकण के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Maharashtra: जल संकट का प्रभाव एलोरा की गुफाओं व अन्य स्मारकों पर, टैंकरों से कर रहे आपूर्ति

भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच पर आतंकी हमले का साया, लोन वुल्फ अटैक की धमकी

Weather Updates: उत्तर भारत बना आग की भट्टी, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड

live : 8 राज्यों की 57 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 1 जून को वोटिंग

भारत-पाकिस्तान रिश्तों के लिए ऐतिहासिक मौका था लाहौर समझौता

अगला लेख