बरेली में बिरयानी पर बवाल, लेग पीस के चक्‍कर में टूटी शादी और फिर...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 जून 2024 (16:10 IST)
शादी में मारपीट का मामला बरेली में नवाबगंज थाना इलाके के सरताज बारातघर का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सरताज बारात घर में बारात आई थी। शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी हो सकीं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत तो नहीं दी, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कुछ बारातियों ने बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिलने पर हंगामा मचा दिया था।

क्‍या है पूरा मामला : दरअसल, शादी का माहौल था। बारात आई हुई थी। उधर, शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। इधर, बाराती खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक लोगों ने कहा कि चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं है। यह सुनकर बाद में जब दूल्हा खाना खाने पहुंचा तो, उसे भी लेग पीस नहीं मिला। उसके साथ अन्य बाराती भी इस बात को लेकर नाराज होने लगे।

मामला बढ़ा तो दुल्हन के परिवार के लोग भी दूल्हे और उसके साथियों को समझाने के लिए जा पहुंचे। लेकिन दूल्हा और बाराती मानने समझने की बजाए लोगों की साथ मारपीट करने में जुट गए। देखते ही देखते शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील हो गया। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने भी मारपीट शुरू कर दी और बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मान मनौव्वल के बाद शादी संपन्न हो गई।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख