चीन से दो-दो हाथ की तैयारी, तैनात होंगे लड़ाकू विमान

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (10:42 IST)
भारत ने चीन से मुकाबले के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में फाइटर प्लेन तैनात करने का फैसला किया है। दूसरे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अंडमान निकोबार में फाइटर प्लेन तैनात किए जाएंगे।
 
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, लड़ाकू विमानों के लिए संभावित बेस के तौर पर कार निकोबार और कैंपबेल खाड़ी स्थित एयर बेस की पहचान की गई है। सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से मलक्का, सुंदा, लुम्बोक और ओम्बई वेतार जलडमरूमध्य के साथ हिंद महासागर के पश्चिमी क्षेत्र में भारत की पकड़ मजबूत होगी।
 
हाल ही में नौसेना ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसे चीनी युद्धपोतों की तस्वीर ट्वीट करके बीजिंग को साफ संदेश दिया था कि वो इस क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
 
पिछले कुछ समय से आक्रामक चीन के खिलाफ अंडमान निकोबार चेन लाइन को डिफेंस के तौर पर बढ़ावा देने की योजना है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए मोदी सरकार ने इस पर ध्यान केंद्रित किया है।
 
भारतीय नौसेना ने इस इलाके में 19 महत्वपूर्ण युद्धपोत तैनात किए हैं और युद्धपोतों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए दो तैरने वाले जहाज गोदाम भी बनाए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार से 283 भारतीयों की वतन वापसी, फर्जी नौकरियों के लालच में बने थे साइबर अपराधी

भयंकर गर्मी से ऐसे बचाएगी सफेद छत

LIVE: मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नोएडा में GST उपायुक्त ने की आत्महत्या, 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी

अगला लेख