'कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

Webdunia
शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (15:35 IST)
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को बढ़ते विवादों के बीच 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार, फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री की यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है। हाल ही में उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बढ़ते विवादों के बीच वे कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं।

दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म को लेकर सियासत गर्म है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उन्हें वहां से किस तरह भागने को मजबूर किया गया उसको दिखाया गया है। हालांकि फिल्म को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

देशभर के कई राज्यों से भारी सरकारी समर्थन और टैक्स छूट मिलने के बाद विवादास्पद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है और अब तक 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। देश के कई राज्यों में जहां इसे टैक्स फ्री कर दिया है।

असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश भी दे दिया गया। इस तरह फिल्म को लेकर कई राज्य सरकारें कई तरह के कदम उठा रही हैं। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे है। इसे बंपर रेस्पॉन्स मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख