अलविदा नन्हे शेर, कब्र जितनी छोटी होती है उतनी ही भारी भी होती है...

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (16:41 IST)
नई दिल्ली। मणिपुर में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ उनके नन्हे बेटे अबीर त्रिपाठी भी शहीद हो गए थे। सोमवार को कर्नल त्रिपाठी और उनके नन्हे पुत्र अबीर को सेना ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं, जब पिता और पुत्र को एक साथ अंतिम विदाई दी गई। 
 
इस नन्हे शेर को विदाई देते वक्त वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। Guardians_of_the_Nation नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- कब्र जितनी छोटी होती है, उतनी ही भारी भी होती है...अलविदा, नन्हे शेर... 
 
हालांकि कुछ लोगों ने कब्र शब्द पर आपत्ति जताई, लेकिन यहां 'शब्द' से ज्यादा 'भाव' महत्वपूर्ण है। ट्‍विटर पर लोगों ने बहुत ही भावुक पोस्ट किए। उदय सिंह ने लिखा- छोटा होकर भी लहू दिया तूने माटी को, भूल न पाएंगे कभी कि एक नन्हा भी काम आ गया, भारत माता के इस लाल को कोटि कोटि प्रणाम।
 
जर्नलिस्ट सुरेन्द्र सिंह पंवार ने लिखा- भारत माता के सपूत को प्रणाम। आदित्यराज ने लिखा- धन्यवाद आपके साहस के लिए। आपके कारण आजादी से सांस ले पा रहा हूं। फिर आना इस देश को तुम्हारी जरूरत है। एक अन्य ने लिखा- दिल तोड़ने वाला क्षण। 
 
सुनील तिवारी ने लिखा- इस नन्हे शेर की हत्या पर किसी का खून क्यों नहीं खौल रहा है? संजीव कुलकर्णी ने लिखा- फिर एक बार पूरी जिंदगी जिओ बेटा। 
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मणिपुर के चूड़ाचंदपुर इलाके में हुए आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत असम राइफल्स 5 सैनिक शहीद हो गए थे। इनके अलावा कर्नल त्रिपाठी के पुत्र एवं पत्नी की भी जान चली गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख