राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से सुरक्षित है भारत : जेटली

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2016 (17:43 IST)
मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा है कि जिन राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना विश्व को करना पड़ रहा है, भारत उन सभी से सुरक्षित है और इससे देश को आगे विकास करने का व्यापक अवसर मिल रहा है।
बीएसई द्वारा आयोजित सम्मेलन 'तालीम ओ तर्बीयत' में जेटली ने कहा कि जिन राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना विश्व कर रहा है, भारत उनसे सुरक्षित है और सुरक्षित रहेगा। यह सम्मेलन इस मुद्दे पर आधारित था कि किस तरह से शिक्षा समुदायों को सशक्त बनाती है और उनमें ऊर्जा का संचार करती है।
 
जेटली ने कहा कि देश के पास समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े और अनपढ़ तबकों का उत्थान करने का अवसर है। राजनीतिक चुनौतियों के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि कई देश राजनीतिक अशांति का सामना कर रहे हैं और इसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि विश्व किस दिशा में जा रहा है?
 
उन्होंने कहा कि विश्वभर में हिंसा और आतंकवाद में वृद्धि हुई है और इन पर प्रतिक्रियाएं भी हैं। विभिन्न तरह के लोगों के बावजूद भारत में ऐसी कोई समस्या नहीं है। वित्तमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि अपने कई साथी देशों से अच्छी है और यह एक बेहतर जगह है।  उन्होंने कहा कि देश स्थिर राजनीतिक एवं आर्थिक माहौल से मिले अवसर का लाभ उठाएगा और आगे विकास करेगा। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख