झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ FIR

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (10:57 IST)
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा। यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि जुलूस के दौरान संगीत बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि ध्वज के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था।

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा, ‘अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था। 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

T20 वर्ल्ड कप में जीत से खुश हुए पीएम मोदी, टीम इंडिया से कही यह बात

उमा भारती बोलीं, जरूरी नहीं हर रामभक्त भाजपा को ही वोट दें

Live : पीएम मोदी ने की मन की बात, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की

स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक, हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले?

टीम इंडिया ने जीता T20 वर्ल्ड कप, देश में रातभर जश्न

अगला लेख
More