रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर सुशांत की बहनों के खिलाफ FIR

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (11:38 IST)
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिया ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श उन्होंने राजपूत के लिए दवा निर्धारित की।
 
अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों - प्रियंका सिंह, मीतू सिंह,दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया गया। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
रिया ने पुलिस को दी शिकायत में भादंसं,एनडीपीएस और टेलीमेडिसीन इलाज दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। रिया ने प्रियंका पर उन्हें तंग करने का भी आरोप लगाया है।
 
रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने 34 वर्षीय अभिनेता के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई।
 
उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।
 
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

निमिषा प्रिया की उम्मीदें फिर टूटने लगीं, माफी को लेकर क्या बोला तलाल का परिवार

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

UP : कांवड़ शिविर में पहुंचीं सांसद इकरा हसन, श्रद्धालुओं को परोसा भोजन

अगला लेख