Dharma Sangrah

महंगा पड़ा मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खुला पत्र लिखना, 50 लोगों के खिलाफ FIR

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (07:32 IST)
मुजफ्फरपुर। देश में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखना रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम और अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोगों खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने गुरुवार को इनके खिलाफ FIR दर्ज की।
 
स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्य कांत तिवारी के आदेश के बाद यह प्राथमिकी दर्ज हुई है।
 
ALSO READ: वायरल हुई मोदी और हिटलर की किताबों वाली ये तस्वीर...जानिए क्या है इसकी सच्चाई...
ओझा ने कहा कि सीजेएम ने 20 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी। इसके बाद गुरुवार को सदर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई। ओझा का आरोप है कि इन हस्तियों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल किया।
 
ALSO READ: क्या UN में PM मोदी को देखकर छुपने की कोशिश कर रहे थे इमरान खान...जानिए सच...
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। इसमें राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित धाराएं लगाई गईं हैं।

क्या है पूरा मामला – देश में बढ़ती मॉब लिंचिग की घटनाओं से दुखी होकर देश के जानी मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपली की थी कि इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। पीएम को लिखे पत्र में इन्होंने कहा था कि मुस्लिमों,दलितों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही मॉब लिंचिंग तत्काल रुकनी चाहिए।

जुलाई में लिखे इस पत्र में इन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि लोकतंत्र में असहमति की भी जगह होनी चाहिए. ऐसे लोग जो सरकार की आलोचन करते है उन्हें राष्ट्रविरोधी और शहरी नक्सली नहीं करार देना चाहिए। पीएम मोदी को लिखे इस पत्र पर खूब सियासत हुई थी और इसके विरोध में 61 हस्तियों ने जवाबी पत्र लिखा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अजब गांव की गजब परंपरा, लड़का दुल्हन की तरह सजा, लड़की बनी दूल्हा, क्‍या है इसके पीछे का राज?

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अगला लेख