मुंबई : परेल में 16 मंजिल के क्रिस्टल टॉवर में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (11:40 IST)
मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टॉवर की 12वीं मंजिल पर बुधवार सुबह आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टॉवर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा है।

मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि टॉवर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गए।

स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गए। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है। दमकल विभाग नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार धुंआ भवन की सीढ़ियों पर फैल गया। एहतियात के तौर पर लिफ्ट का प्रयोग नहीं किया गया। भवन के भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग ने विशेष सीढ़ियों का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि अभी और लोगों के भवन के भीतर फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि दस दमकल गाड़ियां, पानी के चार टैंकर, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

अगला लेख