Festival Posters

दिल्ली के गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी, 1 कर्मचारी घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (12:09 IST)
firing at petrol pump: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी (Firing) की एक घटना में एक पेट्रोल पंप (petrol pump) का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात 2 मोटरसाइकल पर सवार होकर आए 4 लोगों में से एक ने पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं।ALSO READ: manipur violence : मणिपुर में पुलिस स्टेशन पर हमले की कोशिश, गोलीबारी में 11 उग्रवादियों की मौत, CRPF के 2 जवान घायल
 
हमलावर की तस्वीर कैद : पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोप पंप पर 'सुपरवाइजर' के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी पेट में छर्रे लगने के कारण घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।ALSO READ: Manipur : उग्रवादियों ने की महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि 2 मोटरसाइकल पर सवार 4 लोग पेट्रोप पंप पर आए और उनमें से एक ने बाहर से कार्यालय के केबिन पर 16 गोलियां चलाईं और फिर एक मोटरसाइकल पर सवार लोग गोकुलपुरी तथा दूसरी पर सवार लोग लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी के कारण यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

चेन्नई में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा

LIVE: Bihar Election Result 2025 बिहार में सुशासन की जीत, एनडीए की जीत पर बोले PM मोदी

उत्तर प्रदेश अमरोहा के मोहम्मद शमी अब IPL2026 में खेेलेंगे लखनऊ के लिए

बिहार चुनाव में SIR ने कर दिया खेल, यह क्या बोल गए अखिलेश?

अगला लेख