Publish Date: Thu, 21 Feb 2019 (18:26 IST)
Updated Date: Thu, 21 Feb 2019 (18:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर में कुछ लुटेरों ने पुलिस पर गोली चलाई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है।
खबरों के अनुसार मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। यहां लुटेरों का पुलिस टीम पर फायरिंग करना हैरान करने वाला। (Photo courtesy: ANI)