आसमान से गिरी दहकती हुई वस्तुएं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मिली लोहे के छल्ले और सिलेंडर जैसी वस्तुएं

Webdunia
रविवार, 3 अप्रैल 2022 (12:50 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आसमान से दहकती हुई कुछ अज्ञात वस्तुएं गिरती दिखाई दीं, जिसके बाद सिंदेवाही तहसील के दो गांवों में लोहे के छल्ले और सिलेंडर नुमा वस्तुएं पाई गई हैं।
 
चंद्रपुर के जिलाधिकारी अजय गुलहाने ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को अपराह्न करीब 7.50 बजे सिंदेवाही तहसील के लाडबोरी गांव में खुले भूखंड में लोहे का एक छल्ला पड़ा देखा। लोहे का छल्ला पहले वहां नहीं था, इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह शनिवार को आसमान से गिरा होगा।
 
गुलहाने ने बताया कि मुंबई के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को यह जानकारी दे दी गई है और एक दल चंद्रपुर के गांव का दौरा कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह इसी तहसील के पवनपार गांव में सिलेंडरनुमा वस्तु पाई गई।
 
उन्होंने कहा कि यह सिलेंडरनुमा वस्तु है जिसका व्यास एक से डेढ़ फुट है। इसे जांच से लिए रख लिया गया है। हमने कनिष्ठ राजस्व अधिकारियों को जिले के प्रत्येक गांव में भेजा है,ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं किसी गांव में और कोई वस्तु गिरी तो नहीं है।
 
कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उत्तरी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार शाम आसमान से दहकती हुई अज्ञात वस्तुएं गिरने की सूचना दी।
 
पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि सिंदेवाही तहसील के लाडबोरी गांव में शाम करीब पौने आठ बजे एल्यूमिनियम और स्टील की एक वस्तु गिरी। इस तरह के दृश्य महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला और जलगांव जिलों में शाम करीब साढ़े सात बजे और पड़ोसी मध्य प्रदेश के बड़वानी, भोपाल, इंदौर, बैतूल और धार जिलों में भी देखने को मिले।
 
विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया है कि ये या तो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड हो सकते हैं या रॉकेट बूस्टर के टुकड़े हो सकते हैं, जो उपग्रह प्रक्षेपण के बाद गिर जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, आग से मत खेलो, अगर मैं नहीं होता तो...

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 92 बांग्लादेशी हिरासत में, वर्षों से रह रहे थे अवैध रूप से

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

झारखंड में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

अगला लेख