कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT की दस्तक, क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 मई 2024 (15:53 IST)
कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इस वैरिएंट का नाम 'FLiRT' है। इसका खतरा सिर्फ दुनिया में ही नहीं बल्कि भारत में लगातार बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट KP1.1 और KP.2 ने दुनिया भर में दस्‍तक दी है। इन दोनों वैरिएंट को FLiRT का नाम दिया गया है। इन दोनों नए वैरिएंट में से एक वैरिएंट KP.2 ने तो भारत के कुछ शहरों में दहशत फैला रहा है।

क्‍या है महाराष्‍ट्र में स्‍थिति: महाराष्ट्र में इस नए सब वैरिएंटके 91 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमे से पुणे में KP.2 के सबसे अधिक 51 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद ठाणे में 20 मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 ओमिक्रॉन सब वेरिएंट KP.2 का पहला मामला साल 2024 के पहले महीने में ही सामने आया था। उसके बाद से मामलों में इजाफा होता गया और मार्च अप्रैल तक संख्या में काफी इजाफा हो गया। हालांकि अभी इस संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी है। इस नए सब वैरिएंट KP.2 के पुणे और ठाणे के अलावा, अमरावती और औरंगाबाद में सात-सात मामले सामने आए, जबकि सोलापुर में दो मामले और अहमदनगर, नासिक, लातूर और सांगली में KP.2 वैरिएंट का एक-एक मामला सामने आया है।

FLiRT: कैसे पड़ा ये नाम: कोविड-19 ओमिक्रॉन के इस नए सब वेरिएंट को FLiRT का नाम दिया गया है। FLiRT में दो म्यूटेंट शामिल हैं। जो KP.1.1 और KP.2 हैं। इन दोनों म्यूटेंट को मिलाकर कैसे इसे FLiRT नाम दिया गया। दरअसल KP.2 से आया ‘FL’ फिर KP.1.1. से आया है, ‘RT’। एक तरफ FL, दूसरी तरफ RT और दोनों को अंग्रेजी के छोटे वाले i से जोड़कर FLiRT बना दिया गया है।

क्या हैं KP.2 सब वैरिएंट के लक्षण: गला खराब होना, खांसी आना, नाक बंद होना या नाक बहना, थकावट, कमजोरी महसूस होना, सिर दर्द होना, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, ठंड लगने के साथ बुखार आना, स्वाद न आना, स्मेल न आना।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख