सिक्किम में बादल फटने से बाढ़, डूब गए सेना के कैंप, पानी में बहे 23 जवानों की तलाश

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (12:13 IST)
Sikkim cloud burst : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सेना के 23 जवान बह गए और उनका शिविर व वाहन डूब गए।
 
अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई। घाटी के कई प्रतिष्ठान बाढ़ की चपेट में आए हैं।
 
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण झील में जलस्तर अचानक 15 से 20 फुट तक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है और 41 वाहन कीचड़ में डूबे हुए हैं। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
 
 
बह गया इंद्राणी पुल : गंगटोक जिले में सिंगताम पर बना लोहे का एक पुल बुधवार को तीस्ता नदी में बाढ़ आने के कारण पूरी तरह से बह गया। इस पुल को इंद्रेणी पुल के नाम से भी जाना जाता है। 120 मीटर लंबा यह संस्पेंशन पुल तीस्ता नदी पर बना एक महत्वपूर्ण मार्ग था।
 
सीएम का सिंगताम दौरा : मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने तीस्ता नदी बेसिन में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सिंगताम का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सिंगताम नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे स्थिति पर नजर रखने को कहा।
 
सरकार बाढ़ से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहयोग मुहैया कराने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

पुतिन से मिलने तो दीजिए, दो मिनट में पता चल जाएगा, आखिर क्या कहना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप बोले, भारत पर टैरिफ से रूस को लगा बड़ा झटका

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए सरल देशभक्ति कविताएं

देहरादून में बारिश ने तोड़ा 74 साल का रिकॉर्ड, यूपी के 17 जिलों में रेड अलर्ट, देश में क्या है मानसून का हाल?

अगला लेख